पुरानी रिहाडी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एडीसी वह अन्य सदस्य स्रोत आयोजक
जम्मू। पुरानी रेहड़ी में आवाज़ सबकी एसोसिएशन के तत्वावधान में 100 दिनों में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसी जम्मू अनुसूया जम्वाल ने मुख्य अतिथि थी। उनके साथ आईएएस अधिकारी रुचिका झा और तहसीलदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य समाज और युवाओं को नशे को ना कहने का कड़ा संदेश देना था। इस मौके पर रेड क्रॉस के प्रतिनिधि सुशांक मौजूद रहे। डॉ. निखिल गुप्ता, निशा शर्मा, प्रिया महाजन और शनाया चौधरी ने विचार साझा किए। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह, महासचिव विशाल महाजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। ब्यूरो