फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निर्मल सिंह बने जम्मू-कश्मीर के पहले राष्ट्रीय स्टार्टर

विज्ञापन
निर्मल सिंह    स्रोत - स्वयं 
विज्ञापन
जम्मू। बिश्नाह स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता और पूर्व खिलाड़ी निर्मल सिंह केंद्र शासित प्रदेश से पहले राष्ट्रीय स्टार्टर बन गए हैं। निर्मल सिंह ने उपलब्धि पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में भारतीय खेल महासंघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल कर प्राप्त की। परीक्षा में व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों स्तर पर कड़ी जांच की गई। पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुख्य रेफरी एलन बेल की देखरेख में संपन्न हुई। निर्मल सिंह पहले से ही राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी हैं और उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें