कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रदूषण से बचाव को लेकर कार्यशला में बोलतीं वक्ता। श्रोत सूचना
जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति की तरफ से कन्वेंशन सेंटर में करवाए गए संवाद कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रदूषण से बचाव की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया गया कि किस तरह अपने स्वास्थ्य की देखभाल की जा सकती है।
कार्यशाला में प्रमुख वैज्ञानिक नीलू शर्मा व सदस्य सचिव घनश्याम सिंह ने प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे बचाव के लिए सरकारी व निजी स्तर पर प्रयास शामिल किए जाएं। कार्यशाला में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली की विशेषज्ञ रुना ओरियन, श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल की सहायक प्रोफेसर डा. बीना जाद मौजूद रहे। ब्यूरो