फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन ने रन फॉर फन में नशे को कहा ना

विज्ञापन
नशे की विरोध में आयोजित रन फॉर फन में शामिल प्रतिभागी। स्रोत : सोशल मीडिया। - फोटो : samvad
विज्ञापन
- प्रदेश में चल रहे सौ दिवसीय नशा विरोधी अभियान के तहत किया कार्यक्रम
विज्ञापन

- तवी नदी तट पर पांच किलोमीटर की दौड़ में काफी संख्या में लोग शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में चल रहे सौ दिवसीय नशा विरोधी अभियान के तहत रविवार को जम्मू कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन ने रन फॉर फन का आयोजन किया। तवी नदी के तट पर आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने नशे को ना कहते हुए स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शामिल एसोसिएशन के सदस्य और उनके परिजन नशाखोरी के खिलाफ तख्तियां लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे।
इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल महाजन ने बेहतर और सार्थक जीवन के लिए सक्रिय जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। युवाओं से आग्रह किया कि वह राष्ट्र के भविष्य हैं। नशे से दूर रहे। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की। कहा कि नशा और तस्करों का विरोध स्वस्थ समाज की नींव है।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. गोपाल पार्थसारथी शर्मा ने प्रदेश सरकार, विशेष रूप से पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही अभूतपूर्व कार्रवाई की सराहना की। आमजन से आग्रह किया कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

उन्होंने रन फॉर फन सीजन-3 के आयोजन में सहयोग के लिए कार्यक्रम के प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। सफल आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, कोषाध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह, आयोजन सचिव सरदार जतिंदर सिंह और संजय पोद्दार का प्रमुख योगदान रहा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें