फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीकन नट और बेल पत्र की नई किस्में लॉन्च होने के लिए तैयार, सचिवालय भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीकन नट की बढ़ेगी मिठास, स्कास्ट के विशेषज्ञों ने तैयार की नई प्रजाति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बागवानी और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिकों ने एक और कामयाबी हासिल की। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट) के विशेषज्ञों ने शोध के बाद पीकन नट और बेल पत्र की नई उन्नत प्रजातियां तैयार की हैं। इन नई किस्मों को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के लिए सचिवालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पारंपरिक किस्मों की तुलना में यह नई प्रजाति न केवल स्वाद में अधिक मीठी होगी, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी।
पीकन नट के साथ ही वैज्ञानिकों ने बेल पत्र की भी एक विशेष प्रजाति विकसित की है। धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस पौधे की नई किस्म को विशेष रूप से पूजा-अर्चना के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस नई किस्म में औषधीय गुण भी अधिक होंगे, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र और पारंपरिक दवाओं (आयुर्वेद) में भी इसकी मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि शोध कार्य 2017 में शुरू शोध 2025 में पूरा हुआ। इसके परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं। सचिवालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जैसे ही वहां से हरी झंडी मिलती है, इन किस्मों को बड़े पैमाने पर किसानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पीकन नट की गिरी का 10 ग्राम अधिक होगा वजन
राजोरी, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर में पीकन नट की पैदावार सर्वाधिक होती है। पीकन नट की गिरी 25 ग्राम तक होती है। कोलेस्ट्राल को कम करने में प्रयोग होने वाले पीकन नट से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इस नई प्रजाति से पैदावार 35 किलोग्राम तक होगी। किस्म लॉन्च होने के बाद पौधे लगा सकेंगे।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में भी पैदा होगा हिमाचली ''हरमन'' सेब
ठंडे इलाकों में होने वाला सेब अब जम्मू के गर्म और मैदानी इलाकों में भी तैयार होगा। हिमाचल प्रदेश की मशहूर गर्म जलवायु वाली सेब की किस्म एचआरएमएन (हरमन सेब) के नाम से जाना जाता है। इसे जम्मू संभाग के कुछ प्रगतिशील किसानों ने ट्रायल के तौर पर लगाया था। नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे और शानदार पैदावार मिली। इसे देखते हुए अब इसे बड़े पैमाने पर प्रमोट किया जा रहा है।
-
कोट
नई किस्मों को लॉन्च करने की तैयारी है। इसमें बेल पत्र और पीकन नट भी शामिल है। इससे पैदावार में इजाफा होगा। किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
-सुशील गुप्ता, शोध निदेशक, स्कास्ट जम्मू
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें