फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दिए गणित और विज्ञान के भय को दूर करने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारत की पहली और लंबी रामानुजन अमृत भारत गणित यात्रा के तीन दिवसीय कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। इस दौरान गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी का दौरा कर विशेषज्ञों ने छात्रों को गणित और विज्ञान का भय दूर करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में विज्ञान के विशेषज्ञ ब्रजेश दीक्षित और गणित के मेहुल हरसोरा ने छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। वहीं, सही ढंग से सीखने और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ सत्र किए। यह यात्रा 82 दिनों में 25 राज्यों के 75 स्कूलों को कवर करेगी। इसमें यात्रा संयोजक कुलदीप गुप्ता व्याख्याता जीजीएचएसएस अरनिया, राकेश चोब्बर सीनियर लेक्चरर जीजीएचएसएस रियासी और सन्नी टंडन पुंछ ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें