फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज की खेती सरल, सेवन में काफी फायदेमंद: रेखा महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने श्री अन्न योजना को लेकर किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भाजपा किसान मोर्चा की आरएस पुरा-जम्मू साउथ इकाई ने रविवार को श्री अन्न योजना को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लोगों को मोटे अनाज के बारे में जागरूक किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरदीप पकाया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष रेखा महाजन मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती काफी सरल है। वहीं, इसका सेवन भी इंसान के लिए काफी फायदेमंद है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन कर रही है। उसी के तहत किसान मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को मोटे अनाज के बारे में जागरूक किया है, जिसे अब श्री अन्न की पहचान दी गई है। सरकार ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। पुराने समय में लोग ज्वार, बाजरा, मक्का, आदि का सेवन करते थे, जिससे वे पूरी तरह फिट रहते थे। लेकिन, मौजूदा समय में युवा पीढ़ी फास्ट फूड की तरफ अग्रसर है। इस कारण लोग जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में मोटे अनाज की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर डीडीसी आरएस पुरा गारू राम भगत, जिला महामंत्री आकाश चोपड़ा, जिला प्रभारी विक्रम शर्मा तथा मंडल प्रधान विक्रम संधू मौजूद थे। डीडीसी गारू राम और महामंत्री आकाश चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों की सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं, जिसके चलते उन्होंने लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। इस दौरान जिला महासचिव पवन कुमार, रंजीत सिंह, डॉ. पीपी सिंह, आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें