फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ की टीम को 10 लाख इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलवामा हमला दोहराने की साजिश नाकाम करने के ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ की टीम को 10 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी ने इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने टीम में शामिल अधिकारियों और जवानों के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

प्रवक्ता के मुताबिक सीआरपीएफ के जम्मू-कश्मीर जोन के स्पेशल डीजी ने इस ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया और डीजी की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक उन्हें नकद पुरस्कार सौंपा। इस अवसर पर सीआरपीएफ के आईजी कश्मीर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने भी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें