फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नीट में आवेदन करने के लिए पुलिस ने उपलब्ध कराई इंटरनेट सेवा, चहक उठे छात्र

Mon, 06 Jan 2020 06:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मई 2020 में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अवंतीपोरा पुलिस ने छात्रों को इंटरनेट सुविधा मुहैया कराई। बता दें कि आवेदन करने का लिंक बस कुछ ही घंटों में बंद होने वाला है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अब तक इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द कर लें। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय सीमा एक बार बढ़ाई जा चुकी है। पहले नीट 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 थी। लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इसे बढ़ाकर 6 जनवरी 2020 कर दिया था। उम्मीदवार 6 जनवरी की रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नोटिस भी जारी की थी। इसमें कहा था कि नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम दिन काफी ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण कई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाए। समय सीमा बढ़ाने के लिए एजेंसी के पास कई छात्रों की मांग पहुंची थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें