कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर डॉ असगर सामून ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में एक मध्यम खतरे के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।
जारी सरकारी बयान में सामून द्वारा काजीगुंड, शोपियां, चौकीबल-तंगधार, ताया, रागिनी, पुतखां, ज़ुनगुंड, मलाई, फर्कियां, केरन सेक्टर, बांदीपोरा, राजधान पास, गुलमर्ग, नीरू, बुराब, चकवाली, नौगाम, काइयां, राधा, टीएमजी, पदम, ज़ेबरा, पटाला, ज़ेड-गली, मछिल, धुदी, सुंतवारी, ड्रेस सेक्टर, कारगिल सेक्टर के अलावा कुलगाम और अनंतनाग के ऊपरी इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।
इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के साथ सतर्क रहने को कहा गया है। उन्हें अगले 24 घंटे तक उन इलाकों में बाहर निकलने से मना किया गया है, जहां हिमस्खलन का ख़तरा हो। उन्हें मकानों की छत्तों से साथ साथ बर्फ हटाने को भी कहा गया है।