फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः पुंछ जिले में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक पोर्टर की गई जान, दो घायल

Tue, 07 Jan 2020 09:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बर्फीला तूफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में एलओसी के पुंछ जिले में शंख पोस्ट के पास हिमस्खलन हुआ। इस घटना में सेना के एक पोर्टर की जान चली गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं। मृतक पोर्टर की पहचान जफर इकबाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुंछ जिले में मंगलवार देर रात शंख पोस्ट इलाके में बर्फीला तूफान आया। इस दौरान पोस्ट पर तैनात पोर्टर जफर इकबाल पुत्र मोहम्मद खलील निवासी मंडी तहसील इसकी चपेट में आ गए। साथ ही दो अन्य को भी बर्फीले तूफान ने अपनी जद में ले लिया। जानकारी मिलते ही सेना ने बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने जफर को बर्फ से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी। वहीं दो अन्य घायलों को बचाने में सेना को सफलता मिली। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक देर रात सीमा पर बर्फीला तूफान आया। जिसकी चपेट में आने से एक पोर्टर की मृत्यु हो गई। वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें