फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के कैप्टन शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सियाचिन ग्लेशियर में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी शनिवार को हिमस्खलन में दब गई जिसमें कैप्टन अश्विनी कुमार शहीद हो गए। हालांकि, अन्य 15 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन


शहीद कैप्टन पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार शाम पटियाला स्थित शांति नगर के घर में लाया गया। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

पेट्रोलिंग पर थे जवान

उत्तरी कमांड के सेना के प्रवक्ता कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया कि तीन लद्दाख स्काउट्स के कैप्टन (रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर) 15 जवानों के साथ सियाचिन ग्लेशियर के दक्षिणी क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अचानक हिमस्खलन हुआ और सेना की पेट्रोलिंग पार्टी उसमें दब गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सेना की ओर से बचाव अभियान चलाया गया। पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल 15 जवानों को सुरक्षित निकाला गया, पर 102 इंफेंटरी ब्रिगेड़ के साथ तैनात 26 साल के कैप्टन अश्विनी कुमार को नहीं बचाया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें