फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में हिमस्खलन, एक ही परिवार के चार लोग बर्फ में दबे

Wed, 25 Jan 2017 11:58 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हिमस्खलन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पूरी कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी जारी है। बुधवार सुबह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में हुए हिमस्खलन में चार लोगों के मरने की आशंका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बांदीपोरा के तुलेल इलाके में बर्फबारी के बीच हिमस्खलन की घटना हुई। इस दौरान एक घर हिमस्खलन की चपेट में आ गया। घर में दबे चार लोगों के मरने की आशंका जाहिर की जा रही है।

प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही घाटी के सभी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन भी लगातार सेना और एनडीआरएफ की टीमों की संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Jammu and Kashmir: At least 4 people buried alive in a snow avalanche in Gurez sector, Bandipora district. More details awaited. — ANI (@ANI_news) January 25, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें