फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टायर फटने के बाद खंभे से टकराया ऑटो, 6 लोग घायल

विज्ञापन
सांबा। ऑटो के पलटने से घायलों का उपचार करते हुए।
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र की ओर चलने वाले एक ऑटो का टायर फटने से खंभे से टकराकर पलट गया जिसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री ऑटो में 10 लोग सवार थे। हादसा शाह बलोड़ के पास हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांबा से पहाड़ी क्षेत्र सरना की तरफ चलने वाले ऑटो को चालक अजय कुमार चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में 10 यात्री बैठे थे। जैसे ही ऑटो शाह बलोड़ के पास पहुंचा तो ऑटो का टायर फट गया और एक खंभे के साथ टकराकर पलट गया। इसमें पूजा देवी पुत्री देव राज निवासी शाह बलोढ़ जिला सांबा, साहिल वर्मा पुत्र सरदार लाल निवासी सरना सांबा, राहुल कुमार पुत्र बलवान चंद निवासी गांव बर्धन सांबा, समिती देवी पुत्री बलवान चंद गांव बर्धन सांबा, प्रीति देवी पुत्री बलवान चंद बर्धन सांबा, निर्मला देवी पुत्री सोम राज निवासी बर्धन सांबा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायलों की हालत ठीक बताई गई है। लोगों ने बताया गया कि उक्त मार्ग पर मिनी बस सेवा कम है इसलिए इस मार्ग पर ऑटो चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें