फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में गैस टैंकर की टक्कर से ऑटो पलटा, 8 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुचैनी रोड पर हुआ हादसा, दो लोगों की हालत गंभीर, चकनाचूर हुआ ऑटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/विजयपुर। पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार गैस टैंकर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह दुर्घटना विजयपुर सुचैनी रोड पर हुई। क्षतिग्रस्त ऑटो की हालत देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस टैंकर ने पीछे से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार महिला और पुरुष यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

घायलों की जानकारी
घायलों में सुनीता (40) निवासी सुचैनी, अंबिका जंवाल निवासी सुचैनी शामिल हैं। रुबिया समैलपुर, सोफिया चौधरी निवासी पटली और फातिमा निवासी राया मोड भी घायल हुए हैं। रबिया केसर निवासी राया मोड, विनोद कुमार निवासी पटली मोड और संतोष निवासी विजयपुर हीरा कलोनी भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच और लोगों की मांग
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गैस टैंकर की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से आगे निकल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार को आए दिन सड़क हादसों का कारण बताया। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस प्रशासन से भी लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें