सांबा। कस्बा की मंडी लामा गुडगालियां में रास्ते को लेकर एक व्यक्ती ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लामा मंडी निवासी राजवीर सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह अपने बडे़ भाई के साथ घर से कार में निकले थे। रास्ते में एक झाड़ी पड़ी थी। राजवीर ने पास ही खडे़ स्थानीय व्यक्ति शिवा को झाड़ी हटाने को कहा तो कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने तेजधार हथियार से राजवीर पर हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।