फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनतालाब में युवक पर किरच से हमला

Fri, 15 May 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात को बनतालाब में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। घायल रणवीर सिंह वासुकी विहार बनतालाब का रहने वाला है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बनतालाब क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में दो युवकों ने राणा पर हमला कर उसे किरच मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राणा के शरीर पर किरचों से पांच से छह बार वार किए।

रणवीर के  चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जीएमसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया। फिलहाल हमला करने वाले बशारत हुसैन निवासी केरन बनतालाब और अन्य युवक शनि फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें