फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: उपद्रवियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, एसपी समेत 50 घायल

Wed, 02 Nov 2016 07:16 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में एक दिन की शांति के बाद फिर हिंसा भड़क गई। श्रीनगर और बारामुला जिलों में हुईं हिंसक झड़पों में पुलिस के एसएसपी समेत 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों में दर्जन भर पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस दौरान दो मकान भी जल गए। उपद्रवियों को आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पाबंदियां लगा दी हैं।

श्रीनगर से सटे सौरा इलाके में सुबह पुलिस टीम ने पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इसकी सूचना मिलते ही शरारती तत्वों का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे पहले कि पुलिस और अन्य सुरक्षा बल संभल पाते, उपद्रव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन

दो मकानों में लगी आग

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
बुधवार की सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके सौरा में पुलिस टीम उपद्रवियाें को पकड़ने के लिए पहुंचीं। धरपकड़ अभियान चल ही रहा था कि गली मोहल्लों से एक साथ निकल आए उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से झड़प के दौरान दो मकानों में आग लग गई। हालांकि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

दो तरफ से घिरी पुलिस टीम में शामिल नगीन के एसपी नवीद पथराव की चपेट आकर घायल हो गए। जबर्दस्त पथराव को देख पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बलाें को बुलाया और आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियाें को खदेड़ना शुरू कर दिया। घंटों लंबी चली हिंसक झड़प में 40 से अधिक उपद्रवी घायल हो गए।

इसमें से कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के हायगाम इलाके में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। दोपहर को तनावपूर्ण हुए हालात से निपटने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें