फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में CRPF के मोबाइल बंकर पर आतंकी हमला, 1 की मौत

Fri, 03 Mar 2017 01:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों ने फिर सुरक्षाबलों को बनाया निशाना - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के मूरन चौक के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के मोबाइल बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलवामा जिले के मूरन चौक के पास खड़े सीआरपीएफ के एक मोबाइल बंकर को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके हैं। जिसके बाद इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ है।

हमले के दौरान एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है। मृत स्थानीय नागरिक की पहचान मोहम्मद किरन के रूप में हुई है जबकि घटना में घायल सीआरपीएफ जवान की पहचान कांस्टेबल दलबीर किरन के रूप में हुई है जो कि सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें