फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल

Mon, 26 Sep 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है । इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हुए हैं । आतंकियों का हमला उस वक्त हुआ है जब ये जवान अपनी रूटीन हाइवे पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे । 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंतनाग के वनपोह में सीआरपीएफ के इन जवानों पर हमले के बाद सेना और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी यहां पहुंच गए हैं । घटना के बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है । इस हमले में घायल हुए सभी सीआरपीएफ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है । 
  FLASH: Five CRPF jawans injured in grenade attack in Anantnag district's Wanpoh (J&K). More details awaited. — ANI (@ANI_news) September 26, 2016


गौरतलब है कि आज सुबह भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भारत- पाक सीमा के रास्ते आतंकी घुसपैठ की खबरें आई थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में आज सुबह भारतीय सेना की चौकियों पर हमला हुआ था जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । सेना आतंकियों की तलाश में हेलीकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें