फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक नागरिक घायल

Mon, 19 Jun 2017 10:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को आतंकियों द्वारा एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में अज्ञात आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। इस दौरान आतंकियों द्वारा सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गई है। इस आतंकी हमले के दौरान एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक घायल शख्स का नाम अल्ताफ अहमद जरगर है जो कि पुलवामा का रहने वाला है। 

पुलवामा में आतंकी वारदात में घायल होने के बाद घायल शख्स को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। इस हमले के बाद से ही सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के तमाम जवान मौके पर पहुंचे हैं जिसके बाद आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें