फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद फिरोज डार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी जम्मू-कश्मीर सरकार

Mon, 19 Jun 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार से मुलाकात की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह रविवार को शहीद एसएचओ फिरोज डार के घर संगम गए और परिवार से अपनी संवेदनाएं जताईं। इस मौके पर उन्होंने शहीद के पिता अब्दुल रशीद डार से कहा कि सरकार शहीद के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी और उनके बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्राइमरी हेल्थ सेंटर का नाम शहीद फिरोज डार के नाम पर रखें। उन्होंने शहीद के बच्चों से मुलाकात करते हुए पुलिस निदेशक से कहा कि वह परिवार के सदस्य को नौकरी देने के मामले कीे फाइल जल्द से तैयार करें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र शहीद का हमेशा कर्जदार रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस मौके पर पुलिस निदेशक डा. एसपी वैद के अलावा आईजी कश्मीर मुनीर खान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें