फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सेना के कैंप पर भीड़ का हमला, केबल टीवी बहाल, पाक टीवी के प्रसारण पर रोक

Mon, 18 Jul 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर
विज्ञापन
srinagar - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में कर्फ्यू के बीच ताजा हिंसा में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बांदीपोरा के अजास इलाके में हिंसक भीड़ ने सेना के कैंप पर हमला किया। इसके बाद जवानों की फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। इसके साथ ही सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में तीन घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


इस बीच अमरनाथ यात्रियों को छोड़कर हाईवे पर आवागमन ठप है। श्रीनगर जाने के लिए केवल हवाई सेवा ही उपलब्ध है। इस वजह से एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। 

श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से एक युवक घायल हो गया। श्रीनगर के कई इलाकों में रविवार को कुछ दुकानें थोड़ी देर के लिए खोली गईं। यहां दूसरे दिन भी अखबारों का प्रकाशन बंद रहा। केबल टीवी सेवा बहाल कर दी गई है। पाकिस्तान के चैनलों का प्रसारण रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर और रैनावाड़ी इलाके में हिंसक प्रदर्शन

srinagar - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर में लैंडलाइन फोन सुविधा भी बंद कर दी गई है। जिन जगहों पर यह सुविधा चल रही है वहां इंटर एक्सचेंज की सुविधा नहीं है यानी लोग अपने जिले से बाहर फोन नहीं कर सकते। बीएसएनएल को छोड़कर सभी कंपनियों की मोबाइल सेवा ठप है। 

पाकिस्तान की ओर से अब 20 जुलाई को काला दिवस मनाने की घोषणा के बाद सुरक्षा बलों की तैयारियां उसी लिहाज से चल रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस दिन व्यापक पैमाने पर हिंसा हो सकती है। इसके लिए अंदर ही अंदर तैयारियां की जा रही हैं। प्रमुख अलगाववादी नेताओं की नजरबंदी जारी है। लगातार हड़ताल तथा कर्फ्यू की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

घाटी में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्कूलों और कालेजों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब विंटर जोन के स्कूल और कालेज 25 जुलाई को खोले जाएंगे। आयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य के विंटर जोन के स्कूलों की छुट्टियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। निदेशक कालेजेस जेएंडके के अनुसार कश्मीर और जम्मू डिवीजन में सरकारी डिग्री कालेजों को 25 जुलाई को खोला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें