दोमाना। घरोटा थाना क्षेत्र के दयारन बरन गांव में सरपंच दलबीर सिंह के घर हुए हमले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सरपंच की पत्नी और दोनों बच्चों ने डीजीपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
दलबीर के दो बेटे अजय सिंह (20) व संजय सिंह (18) दिल्ली में पहलवानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिता पर हमले की खबर के बाद वे वहां भड़की हिंसा के बीच से निकलकर किसी प्रकार वीरवार को यहां पहुंचे। वे बीते रविवार को ही दिल्ली गए थे। पिता की हालत देख परेशान दोनों बेटों ने कहा कि पुलिस को उनके परिवार के साथ इंसाफ करना चाहिए। अपराधियों को उनके किए के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरपंच की पत्नी कमलेश देवी ने कहा कि सौदागर सिंह और अन्य लोगों ने जो कायराना हरकत उनके परिवार के साथ की है, उसके लिए उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि गांव में इस प्रकार की दोबारा घटना न हो सके।
---
पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
जम्मू। घरोटा में सरपंच के घर हमले करने के आरोप में पकड़े गए लोगों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन लोग पकड़े थे। इनमें सौदागर सिंह, चंचल बाबा समेत अन्य शामिल हैं। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।
--
गांव में दहशत, सड़कें सूनी
घटना से गांव में दहशत है। सड़कें सूनी पड़ी हैं। खासकर शाम के वक्त तो कोई भी घर से बाहर निकलने से कतरा रहा है।