जम्मू। शहर के ओकाफ मार्केट गांधी नगर स्थित अप्सरा कार बाजार ट्रेडिंग कंपनी में एक लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरी कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने ही की जिसकी चोरी करते वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। गांधी नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।
कंपनी के मालिक ने बताया कि एक महीना पहले ही उन्होंने लड़के को काम पर रखा था। वह डेरा बाबा नानक क्षेत्र का रहने वाला है। दो दिन पहले ही उनके लाकर से एक लाख का कैश गायब हुआ। तब वह किसी काम से बाहर थे। सीसीटीवी चेक किया तो दुकान में रखा गया युवक लाकर से पैसे निकालता हुआ देखा गया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।