फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक मीट: 200 मीटर दौड़ में रियासी की तनवी ने मारी बाजी

विज्ञापन
अंतर जिला एथलेटिक मीट में गोला फेंकती प्रतिभागी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। दो दिवसीय अंतर जिला एथलेटिक मीट के दूसरे दिन रविवार को शानदार मुकाबले देखेने को मिले। जम्मू विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में दो सौ मीटर दौड़, लांग जंप और शॉटपुट में मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में 16 जिलों से 320 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर 19 आयु वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में रियासी की तनवी कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जबकि जम्मू की ममता चौधरी ने दूसरा और उधमपुर की प्रिया शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शॉटपुट में जम्मू की शैरोन जैम्स ने पहला, रोजारी की काजल ने दूसरा और कठुआ की कनीजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में जम्मू की शमशदा बानो पहले, उधमपुर की नीलम अख्तर ने दूसरा और बांदीपोरा की कुलसुम अशरफ ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 में दो सौ मीटर दौड़ में कठुआ की सिमरन ने पहला, जम्मू की रिया से दूसरा और डोडा की महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड़ में कठुआ की अंजली ने पहला, उधमपुर की आरती ने दूसरा और जम्मू की लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 के 200 मीटर दौड़ में जम्मू की गुुरुदेव कौर ने पहला, रियासी की सुनीखा ने दूसरा और सांबा की नंदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें