फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक सर्किटों को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार अभियान चलाने की जरूरत: मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। प्रदेश में धार्मिक, शिल्प और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाने की जरूरत है। इसके लिए व्यापक रूपरेखा पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने पर्यटन और संस्कृति विभागों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दोनों विभाग के प्रिंसिपल सचिव के साथ कश्मीर और जम्मू संभाग के मंडलायुक्तों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यटक सर्किटों को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पास न सिर्फ प्राकृतिक का सुंदरता खजाने के साथ समृद्ध विरासत, संस्कृति, शिल्प और व्यंजन हैं। हमारे पास वह क्षमता है कि ऐसे स्थानों पर पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने संस्कृति प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए ऐसे स्थानों पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करने को कहा। उन्होंने सभी पर्यटक सर्किटों को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार अभियान चलाने पर जोर दिया। पर्यटन स्थलों के लिए प्रोमो तैयार करने के लिए प्रसिद्ध लोगों की सहायता लेने का भी सुझाव दिया। विभाग की विभागीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल पर आंतरिक जानकारी देने के अलावा बाहरी प्रचार भी करने को कहा। बैठक में विभिन्न सर्किट और विरासत स्थलों पर चर्चा की गई। संस्कृति आयुक्त सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ऐसे संभावित सर्किटों के बारे में जानकारी दी, जिन्हें विभाग बढ़ावा देने का प्रस्ताव कर रहा है। वहीं आयुक्त सचिव, पर्यटन, यशा मुद्गल ने भी उत्कृष्ट स्थानों के लिए प्रचार की अपनी योजना रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें