फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीकर ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विधानसभा के स्पीकर मुबारक गुल ने बुधवार को आगामी 25 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। इस सिलसिले में विधानसभा सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुबारक गुल ने विभिन्न विभागों के आला अफसरों को खास हिदायतें भी दीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सभी विभागाध्यक्षों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। बैठक के दौरान विधायकों की सुरक्षा संबंधी प्रबंधों और ट्रैफिक मूवमेंट पर खास चर्चा हुई।

स्पीकर ने कहा कि एमएलए हास्टल और बाहर रहने वाले विधायकों की सुरक्षा और उनकी विधानसभा तक आने-जाने की मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई खामी न रहे। इसी प्रकार ट्रैफिक पुलिस को भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान खास ख्याल रखना होगा कि विधायकों और मंत्रियों को विधानसभा तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

25 से 30 अगस्त तक परिसर में रहेगी विशेष सुरक्षा

मुबारक गुल ने एस्टेट विभाग द्वारा जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा भी बैठक में की। उन्होंने सत्र शुरू होने से पूर्व सभी कामों को पूरा करने पर जोर दिया। सत्र के दौरान पीएचई और पीडीडी विभागों को अपनी सेवाएं यकीनी करने की हिदायत दी गई।

विधानसभा सत्र के दौरान जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम द्वारा कैंटीन भी स्थापित की जाएगी। जेकेटीडीसी के एमडी ने मुबारक गुल को बताया कि कैंटीन में लंच, चाय, काफी और पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा आईएसएम और एलोपैथी से संबंधित कभनीनिक भी सचिवालय परिसर में स्थापित किए जाएंगे। बैठक में एडीजीपी आर्म्ड पुलिस एसएम सहाय, आईजी ट्रैफिक पुलिस मुनीर खान, आईजी कश्मीर एजी मीर, विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान, विधान परिषद के सचिव मोहम्मद अर्शरफ मीर, निदेशक फायर एंड इमरजेंसी डा. जीए बट, डा. अब्दुल कबीर डार आदि और संबंधित विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें