फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर कांग्रेस: विधानसभा चुनाव जल्द करवाए जाएं, राज्य का दर्जा फिर से बहाल हो, कुलगाम में हुई बैठक

Tue, 20 Dec 2022 01:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कुलगाम जिले के दमहाल में विकार रसूल वानी ने विधानसभा चुनाव कराने के संबंध में टाल-मटोल की रणनीति अपनाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। सवाल किया कि कब तक जम्मू कश्मीर को नौकरशाही की दया पर रखा जाएगा और लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने केंद्र सरकार पर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन


वानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सांविधानिक गारंटी, भूमि और नौकरियों की सुरक्षा के लिए लड़ना जारी रखेगी। लोगों के अधिकारों से समझौता नहीं करेगी, बल्कि उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से लड़ेगी और भाजपा के राजनीतिक शोषण को उजागर करेगी।

कुलगाम जिले के दमहाल में विकार रसूल वानी ने विधानसभा चुनाव कराने के संबंध में टाल-मटोल की रणनीति अपनाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। सवाल किया कि कब तक जम्मू कश्मीर को नौकरशाही की दया पर रखा जाएगा और लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन


वानी ने कहा कि इस तरह के उपाय गंभीर परिणामों से भरे हुए हैं। लोगों ने अपने वोट से भाजपा को हराने का फैसला किया है। चुनाव में किसी न किसी बहाने से देरी की जा रही है। वानी ने कहा कि भाजपा ने केंद्र से सीधे जम्मू-कश्मीर पर शासन करने के उद्देश्य से भ्रामक और धोखेबाज राजनीति अपनाई है, इसलिए वह चुनावों से कतरा रही है।  

जम्मू-कश्मीर भाजपा की कपटपूर्ण नीतियों का शिकार : भल्ला

जेकेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने लोगों को सार्वजनिक सभा में उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार उनकी सेवा करना जारी रखेगी।

उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, विकास की कमी के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधा और कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा की कपटपूर्ण नीतियों का शिकार है। विकास के बड़े-बड़े दावे करने से हर मामले में केंद्र सरकार की नाकामी नहीं छिप जाएगी।

भल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कई स्तरों पर कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी इस तरह के मंसूबों को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस के खिलाफ साजिशें होती रही हैं, लेकिन पार्टी (कांग्रेस) चुनौतियों से पार पाने में सफल रही है।

भल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने चाहिएं, क्योंकि लोगों की शिकायतों को समाप्त करने का यही एकमात्र व्यवहार्य समाधान है। इनके अलावा कांग्रेस नेता अमानुल्लाह मट्टू, सज्जाद अहमद और अन्य ने भी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें