फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election in J&K: मार्च-अप्रैल में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, भाजपा नेता अशोक कौल ने बताया

Wed, 28 Sep 2022 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

भाजपा नेता अशोक कौल ने कहा कि जनवरी और फरवरी मौसम की स्थिति के कारण जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए उपयुक्त नहीं हैं और यह स्पष्ट है कि चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होंगे।
विज्ञापन
election Jammu Kashmir (file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने बांदीपोरा में कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल 25 अक्तूबर में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अशोक कौल ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जनवरी और फरवरी मौसम की स्थिति के कारण जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए उपयुक्त नहीं हैं और यह स्पष्ट है कि चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होंगे।

उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अक्तूबर को पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद मतदाता सूची जारी की जाएगी। उसके बाद चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की तैयारी शुरू करेगा।
विज्ञापन


वहीं, डेलीवेजर वर्कर के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा नेता कौल ने कहा कि इन सभी को बहुत जल्द न्यूनतम मजदूरी अधिनियम में शामिल किया जाएगा। अशोक कौल ने बांदीपोरा में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जिले के पार्टी नेताओं से अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें