फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली बीच में छोड़कर चले गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जहां पहले चरण का मतदान हो रहा है वहीं आगामी चरण के लिए प्रचार जोरों से जारी है। मंगलवार को पुंछ में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रैली करने पहुंचे राहुल गांधी को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनका भाषण शुरू होते ही लोगों ने उठ-उठ कर जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मंच संचालकों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन भीड़ के जाने का सिलसिला नहीं थमा। हालांकि इसी हालात में राहुल गांधी ने अपना भाषण पूरा किया। उन्होंने भाषण के दौरान भाजपा को निशाने पर रखा और कश्मीर में भाजपा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पुंछ में रैली करने पहुंचे। रैली दोपहर साढ़े बारह बजे शुरू होनी थी, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष ढाई घंटे देरी से तीन बजे के करीब रैली में पहुंचे।
विज्ञापन

घाटी में भाजपा ने दिया आतंकवाद को बढ़ावा

इस दौरान उनके साथ अंबिका सोनी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज भी रहे। मंच पर पहुंचे राहुल गांधी ने सीधे लोगों को संबोधित करना शुरू कर दिया। लेकिन राहुल के काफी देरी से पहुंचने से खफा लोगों ने भाषण के बीच में से ही उठ-उठ कर जाना शुरू कर‌ दिया।

राहुल भाषण देते रहे और लोग एक-एक कर रैली से निकलते रहे। दूसरी ओर राहुल ने भाषण के दौरान भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने भाजपा पर घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भाईयों को बांटने का काम करती है, जबकि कांग्रेस जोड़ने का।

उन्होंने घाटी के लोगों को कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घाटी के लोगों का दर्द समझा है।
विज्ञापन

अंबिका सोनी ने कहा एक बार और वोट दें लोग

हाल ही में आई बाढ़ के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड में जब बाढ़ आई थी तो केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और पीड़ितों को हर तरह की मदद मुहैया कराई।

लेकिन कश्मीर में आई बाढ़ में भाजपा की केन्द्र सरकार ने घाटी के लोगों के साथ सौतेला रवैया अपनाया। इससे पहले अंबिका सोनी ने भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में हर वर्ग का ख्याल रखा और गरीब लोगों के लिए मनरेगा जैसी लाभदायक योजनाएं शुरू की। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज और वरिष्ठ नेता मंगत राम शर्मा ने भी रैली को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें