मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि रियासत के हर क्षेत्र के लोग उन्हें प्यारे हैं और उनका सियासत में आने का मकसद पूरी निष्ठा और समानता के आधार पर लोगों की सेवा करने का है।
सोनावर और बीरवाह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को शनिवार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांदरबल, सोनावर, बीरवाह या रियासत की हर एक विधानसभा सीट, हर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उनका लगाव है।
उन्होंने कहा कि रियासत के इतिहास में जब भी मुश्किल घड़ी आई है नेशनल कांफ्रेंस लोगों की आवाज बनी है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस की जड़े जमीनी स्तर पर है और लोगों से यह रिश्ता हमेशा मजबूती से बना रहेगा।