फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulip Garden in Kashmir: 19 मार्च से पर्यटकों के लिए खुलेगा ट्यूलिप गार्डन, वादी में बिखरेगी फूलों की महक

Sun, 12 Mar 2023 03:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

ट्यूलिप गार्डन को 19 मार्च से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक फारूक अहमद राथर ने कहा कि इस साल ट्यूलिप की 68 किस्में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Srinagar Tulip Garden (File) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को 19 मार्च से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक फारूक अहमद राथर ने कहा कि इस साल ट्यूलिप की 68 किस्में लगाई गई हैं। इसके अलावा भी अन्य फूलों की कई किस्में लगाई गई हैं। निदेशक ने कहा कि यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। 

विज्ञापन


रेन शेल्टर भी पर्याप्त हैं, ताकि जब मौसम खराब हो तो बारिश से लोग बच सकें। पिछले साल यहां रिकॉर्ड 3.60 लाख के करीब पर्यटक आए थे। उम्मीद है कि इस साल इससे अधिक पर्यटक आएंगे।

ये भी पढ़ें- कश्मीर: बडगाम में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात... महिला की हत्या कर अलग-अलग जगह फेंके शव के टुकड़े
विज्ञापन


कश्मीर में मौसम-ए-बहार की आमद होती है तो चारों ओर सबसे पहले बादाम और चेरी के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं, जो कि एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं। श्रीनगर के रैनावारी इलाके में हरी पर्वत के दामन में स्थित 300 कनाल भूमि पर फैले बादामबाड़ी बाग में करीब 1000 से अधिक बादाम के पेड़ हैं।
विज्ञापन


इन पर सफेद और गुलाबी फूल एक अलग ही नजारा पेश करते हैं, जिन्हे देखने के लिए हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग यहां पहुंचते हैं। इस बाग को शुक्रवार को लोगों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया गया।

ये भी पढ़ें- Narco Terror in J&K: नौशहरा में हथियार-नशीला पदार्थ व विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद, LOC पर सेना की कार्रवाई

ये भी पढ़ें- अवैध कनेक्शन पर एक्शन: पूर्व सीएम आजाद, JK भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत कई की बिजली कटी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें