फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलते ही उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
राजोरी
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी में वीरवार को दुकानें खुलने के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाईं। मुख्य बाजार, ढकी बाजार, गुज्जर मंडी आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम उल्लंघन हुआ। हालांकि लोग मास्क पहनकर निकले थे।
विज्ञापन

राजोरी में बाजार खुलते ही दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी। कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, कास्मेटिक, मनयारी आदि की दुकानों पर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि दुकानदार भी रोकने में असमर्थ दिखे। महिलाओं की भीड़ एक दूसरे का हाथ पकड़े दुकानों में घुसे जा रही थीं। दुकानों के अंदर भी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए एक दूसरे से सटकर सामान खरीदते रहे। दुकानदारों ने भी अपनी तरफ से रोकने का प्रयास नहीं किया। पूरे दिन बाजार में यही सिलसिला जारी रहा। बाजार में कहीं भी पुलिस और अर्धसैनिक बल नहीं दिखाई दिए। लोग पूरे दिन नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियां दौड़ाते नजर आए।
शहर और आसपास नहीं खुली शराब की दुकानें
राजोरी शहर और आसपास जैसे जवाहर नगर, मुरादपुर, सलनि आदि क्षेत्रों में वीरवार को भी शराब की दुकानें नहीं खोली गई। राजोरी नगरपालिका से बाहर शहर के बथूनी क्षेत्र में एक शराब की दुकान खुली नजर आई जहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए लाइनों में खड़े होकर शराब लेते नजर आए।

मेंढर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें