फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे, अरुण जेटली, राज्यपाल एनएन वोहरा

Sun, 04 Mar 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के जनरल जोरावर सिंह सभागार में रविवार को 17वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2016 के 185 पीएचडी धारकों को डिग्रियां देने के साथ 34 विभागों के 59 टापरों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में हो रहे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय वित्त व कारपोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली, राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, शिक्षा मंत्री मोहम्मद अल्ताफ बुखारी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। 

जम्मू विश्वविद्यालय की 1969 में स्थापना की गई थी। जिसके बाद विवि ने लगातार नई ऊंचाइयों को छुआ है। नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल (नैक) की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय को एप्ल्स श्रेणी का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रेंकिंग फ्रेमवर्क (एआईआरएफ) में जेयू को प्रतिष्ठित 100 विश्वविद्यालयों में 63वें रैंक हासिल है। जेयू को रुसा के तहत विशेष धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

जेयू में करीब 37 विभागों में पीएचडी और 26 में एमफिल कोर्स करवाए जा रहे हैं। जेयू के अधीन 126 कालेज मान्यता प्राप्त हैं। राज्य में भद्रवाह, कठुआ, रियासी, रामनगर, उधमपुर, किश्तवाड़ और पुंछ में कैंपस चल रहे हैं।

जेयू के दीक्षांत समारोह को पहले अप्रैल 2017 में आयोजित किया जाना था, लेकिन कश्मीर में खराब हालात और अन्य कारणों से इसे फाइनल नहीं किया जा सका। किसी भी विद्यार्थी का दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल पाना बड़ा सपना होता है। दीक्षांत समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें