फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने दी राहुल को नसीहत, बोले कश्मीर की स्थिति जानने के लिए भारतीय चैनल देखें कांग्रेस नेता

Tue, 13 Aug 2019 09:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राहुल गांधी, राज्यपाल जम्मू-कश्मीर सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर हमला बोला है। कहा कि वह संभवत: सीमा पार से घाटी की स्थिति को लेकर फैलाए जा रहे फेक न्यूज पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता को सलाह दी कि वह कश्मीर की स्थिति को जानने के लिए भारतीय न्यूज चैनल्स देखें जो घाटी की सही स्थिति के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

 
राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राहुल को सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दाखिल विस्तृत रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए। राहुल मामले का राजनीतिकरण कर कह रहे हैं कि वे विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे। यह घाटी में हिंसा फैलाने तथा लोगों के लिए समस्या पैदा करने वाला कदम होगा। 

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के दौरे से पहले कई शर्तें रखीं हैं जिसमें हिरासत में लिए गए मुख्यधारा के राजनीतिक नेताओं से बातचीत भी शामिल है। राज्यपाल ने शर्तों के साथ उन्हें कभी भी नहीं बुलाया था। राज्यपाल ने पुलिस तथा प्रशासन को मामले का परीक्षण करने के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें