फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: धारा 144 हटते ही पटरी पर लौटी जिंदगी, पांच दिन बाद स्कूल-कॉलेज पहुंचे छात्र

Sat, 10 Aug 2019 05:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
धारा 144 हटने के बाद जम्मू में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू जिला प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करने के बाद शनिवार को धारा 144 सीआरपीसी को हटा लिया गया है। बता दें धारा 144 को गत 5 अगस्त को लगाया गया था। इसके साथ छठे दिन स्कूल, कॉलेज भी खुल गए। अब सभी गतिविधियां सामान्य होने के साथ प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जाएगी। हालांकि इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद रखी गई है। 

विज्ञापन


जम्मू में बकरीद की तैयारियों को लेकर आज दुकानें बाजार और स्कूल कॉलेज खुल गए हैं। लोग इस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मना सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। जिला उपायुक्त जम्मू सुषमा चौहान के अनुसार हालात सामान्य है, जिससे धारा 144 हटाई गई है।
 


इस बीच शुक्रवार को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में पुराने शहर में शाम तीन बजे प्रतिष्ठान खोले गए। लेकिन बारिश के चलते अधिकांश बाजारों में दुकानें बंद रहीं। वहीं शनिवार को जम्मू में हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। सुबह जिले के छात्र स्कूल-कॉलेज जाते हुए नजर आए। वहीं सड़कों पर वाहन दौड़ते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से शुक्रवार को कई संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लगाई गई थीं। गुज्जर नगर के चौथे पुल पर कंटीले तार लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा बढ़ाई गई थी। प्रशासन के आदेश के मुताबिक, शाम तीन बजे तक बाजारों में प्रतिष्ठान बंद रखे गए। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर प्रतिष्ठानों को शाम को खोलने की अनुमति दी गई थी। बारिश के कारण भी बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब रही। 

पुराने शहर के जैन बाजार, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, शालीमार, राज तिलक रोड, पक्का डंगा आदि बाजार शाम को खुले। जबकि तवी पुल के उस पार गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में दिनभर बाजार खुले रहे। इससे लोगों ने जमकर खरीदारी की। 

पाबंदियों के चलते त्योहारों पर बाजार प्रभावित हो रहा था लेकिन शनिवार से धारा 144 पूरी तरह से हटने से बाजार सामान्य हो जाएंगे। पुराने शहर में मौजूदा समय में पतंगबाजी और राखियों का बाजार प्रमुख रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें