जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा का मानना है कि आतंकी बुरहान वानी को अगर जिंदा पकड़ लिया जाता और उम्र भर जेल में रखते तो कश्मीर की शिक्षा प्रभावित न होती। ऐसे आतंकी जो जमीनी स्तर पर अवाम से जुड़े हुए हैं उन पर ध्यान देने की जरूरत है।
यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है। एक आतंकी के मारे जाने पर पिछले चार माह से कश्मीर हिंसा से जल रहा है। ऐसे में हमें कश्मीर की रणनीति पर दोबारा सोचने की जरूरत है। प्रो. शर्मा बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कश्मीर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके प्रो. शर्मा ने एक शिक्षक के तौर पर कहा कि कश्मीर के युवा भविष्य को लेकर संजीदा हैं। वे अपने हक के लिए हमेशा लड़ने को तैयार रहते हैं।