फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले का आरोपी काबू

Fri, 27 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला महासचिव जंगवीर सिंह चीकू पर हाल में मनोहर गोपाला क्षेत्र में कुछ गुज्जर समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला बोला था। इस दौरान भाजपा नेता सहित दो लोग घायल हो गए थे। मामले में लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी को विजयपुर क्षेत्र से दबोच लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा नेता जंगवीर सिंह एवं उनके साथी अजय सिंह मनोहर गोपाला क्षेत्र में एक ग्रामीण की सहायता के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गुज्जर समुदाय के लोगोें उन पर लाठियों व तेजधार हथियाराें से हमला बोल दिया। हमले में भाजपा नेता और उनके साथ के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया था।

हमले के विरोध में लोगाें ने मुख्य चौक पर जाम लगा कर हाईवे को बंद कर दिया था। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर हाईवे को खोला गया था। अगले ही दिन स्थानीय लोगाें ने जम्मू-कठुआ रेंज के पुलिस डीआईजी शकील अहमद बेग और डीसी शीतल नंदा से भेंट कर कहा कि शीघ्र आरोपियाें को हिरासत में नहीं लिया गया, तो वह लोग सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें