सांबा। सीमावर्ती गांव नडाला में दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती गांवों में दो लोग संदिग्ध हालत में किसी गुज्जर समुदाय के डेरे की जानकारी मांग रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया। जब गहन पूछताछ की गई तो उनकी पहचन रियाज मोहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी कुरारिया, तहसील नूरापुर उधमसिंह नगर, डारू उत्तराखंड व मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद अलि गुज्जर निवासी सांजी मोड हीरानगर के रूप में हुई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।