फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास विफल, 2 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने बुधवार को सांबा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 पशुओं को छुड़ाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पशुओं के अवैध परिवहन के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते हुए सांबा पुलिस ने सांबा-मानसर मार्ग पर नाके के दौरान एक ट्रक पंजीकरण न. जेके 03 डी/ 7396 को रोका। जांच के दौरान 14 मवेशी लदे पाए गए। पुलिस ने मंजूर अहमद निवासी सरनसू जिला अनंतनाग कश्मीर और रमनीक सिंह निवासी आरएस पुरा जम्मू को गिरफ्तार कर लिया है। परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें