फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री के अवैध खनन एवं परिवहन करते 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने मंगलवार को 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन, खनन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार पाल्थ, सांबा के पास बसंतर नदी-तल से रेत के अवैध खनन के संबंध में जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नदी तल से अवैध रूप से रेत निकालने के लिए बिना पंजीकरण के 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। उक्त मामलों में पुलिस द्वारा जब्त तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें