फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी पुलिस ने 19 भगोड़े किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों के उन्नीस भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इन पर रियासी, कटड़ा, पौनी, माहौर तथा अरनास पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज थे। उक्त अपराधियों को कोर्ट की तरफ से भगोड़ा घोषित किया गया था। सभी अपराधी पुलिस को गच्चा देकर स्थान बदल-बदल कर रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की तरफ से फरारी की गिरफ्तारी के तहत भगोड़े अपराधियों के लिए चलाए जा रहे अभियान में उन्नीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को हिरासत में रखा गया है। पिछले तीन महीनों के दौरान पुलिस ने 121 भगोड़ों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
एसएसपी शैलेंदर सिंह ने बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि रखने वाले कानून को आड़े हाथों ले रहे हैं। ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। सभी भगोड़ों की सूचि तैयार की गई है। उनकी तलाश कर उन्हें पकड़ा जा रहा है। आने वाले दिनों में भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें