रियासी। अरनास पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान तनवीर अहमद और साबर हुसैन दोनों निवासी दरमाड़ी के रूप में हुई है। उनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले थुरू निवासी शौकत अली की मीट की दुकान पर चोरी हुई थी। इस संबंध में पीड़ित ने 14 दिसंबर को पुलिस स्टेशन अरनास में मामला दर्ज करवाया था। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर तनवीर अहमद तथा साबर हुसैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने गुनाह को कबूल कर लिया। पुलिस ने 16 हजार रुपये की नकदी सहित वारदात में दस्तेमाल लोहे की रॉड और पेचकस को भी बरामद कर लिया है। दोनों पर चोरी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।