शोपियां। अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी भाजपा का पंच फरार है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस स्टेशन हिरपोरा में एक लड़की ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें भाजपा के पंच लतीफ जगल पर अपहरण, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। वारदात में मदद करने वाले पंच के चार अन्य सहयोगियों का भी नाम लिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लड़की ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पंच लतीफ जगल ने अपने चार सहयोगियों की मदद से उसका अपहरण किया और अज्ञात जगह पर ले जाकर दो दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी भाजपा पंच शोपियां के चेक एम्सिपोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी पंच को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया है। वह अभी फरार है।