फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक सक्रिय आतंकी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से नाइन एमएम पिस्टल, गोलियां तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनपुट के आधार पर पुलिस तथा सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से जिले के जैनापोरा इलाके के खुजपोरा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान लश्कर आतंकी जहीर अहमद खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी में उसके पास से पिस्टल, गोलियां तथा अन्य सामग्री मिलीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है जिसमें अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें