फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार करते पकड़े पांच युवा परिवार को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। हथियारों की ट्रेनिंग के लिए सीमा पार जा रहे पांच युवाओं को सोमवार को बारामुला पुलिस ने काउंसिलिंग कर परिवार वालों को सौंप दिया। इन्हें पुलिस ने उड़ी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांच युवा 18 दिसंबर को घर से निकले थे। सीमा पार जाने के लिए संभवत: 20 दिसंबर को उड़ी में हैंडलर से मिलना था। उन्होंने उड़ी में एक होटल किराए पर ले रखा था। अमूमन पुलिस होटलों को चेक करती है। यदि कोई बाहरी मिलता है तो उससे पूछताछ की जाती है। इसी क्रम में पांचों युवक पकड़े गए। बताया कि ये हथियारों की ट्रेनिंग के लिए आक्सफोर्ड एटलस का इस्तेमाल सीमा पार जाने के लिए कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पांचों युवक के परिवार वालों को बुलाकर युवाओं की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद उन्हें परिवार को सौंप दिया गया। इस बीच सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के एक युवक ने इन युवाओं को सीमा पार भेजने की तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें