फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सोशल मीडिया में धर्म विशेष के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में भलवाल के सरपंच राजदेव सिंह ने घरोटा पुलिस में शिकायत दी थी। आरोपी की पहचान कोट भलवाल के कांगर निवासी नसीर मोहम्मद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दी शिकायत में सरपंच ने बताया था की आरोपी के आपत्तिजनक शब्द लिखने से धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद मंगलवार देर शाम दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें