फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख के गहनों के साथ दो शातिर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने चोरी के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 10 लाख रुपये के गहने और दो बिना नंबर की बाइक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान आयुब अहमद और शाह नवाज दोनों निवासी कठुआ के रूप में हुई है। इनके ऊपर चार मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सयोड़ा निवासी सुरेश कुमार ने 24 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उनके घर में सेंधमारी कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। संदेह के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही तीन अन्य स्थानों पर चोरी करने की बात मानी है। बाद में उनकी निशानदेही पर 10 लाख रुपये के गहने और बिना नंबर की दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें