जम्मू के दोमाना में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से पांच लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को पौनी चक चौकी के प्रभारी रोहित भगत ने नाका लगाकर एक व्यक्ति से 54 देसी शराब की बोतलें, चिनौर चौकी के इंचार्ज दीपक भारती ने नाका लगाकर देसी शराब की 52 बोतलें और दोमाना थाना पुलिस ने नाका लगाकर देसी शराब की 52 बोतलें जब्त की।
एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपियों की पहचान बाल कृष्ण पुत्र यश पाल, सुखदेव कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी घौ मन्हासा, नरेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कैंप गोल गुजराल जम्मु, अरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी लोअर रूपनगर और मूल चंद पुत्र माथरा निवासी मुट्ठी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।